दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित पैलेट गन फायरिंग की घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है. लोचब जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान ज़ख़्मी हुए थे. एफ़आईआर दर्ज होने के बाद राहुल गाँधी ने कहा, " ये न्याय की ओर पहला क़दम है. केस लॉज हुआ है. हम सुबह 11:30 बजे आए थे पौने सात बजे एफ़आईआर दर्ज हुई है. अगर दिल्ली में ये हो रहा है तो आप सोचिए किसी गांव में क्या होता होगा. यहाँ भी अंतिम अनुमति अमित शाह जी को देना पड़ी." उधर शिकायतकर्ता साहिल लोचब ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बिना किसी मीडिया कवरेज के राहुल गांधी और उनकी टीम मेरी मदद करती रहती थी. कल-परसों इनसे बात हुई तब मैंने बताया कि मेरी एफ़आईआर लॉज नहीं हो रही है. तब उन्होंने कहा कि मिलते हैं और फिर एफ़आईआर दर्ज करवाने चलते हैं."
Politics
पैलेट गन के मामले में साहिल लोचब की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज, राहुल गांधी ने क्या कहा?
पैलेट गन के मामले में साहिल लोचब की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज, राहुल गांधी ने क्या कहा?
स्रोत:
News Virasat
—
स्रोत देखें
← सभी खबरों पर वापस जाएँ